Indian climate
भारतीय जलवायु
जलवायु किसे कहते हैं?
किसी स्थान या देश में उसके लंबे समय का तापमान ,वहां पर जो वर्षा होती है, वहां का जो वायुमंडलीय दाब होता है ,वहाँ हवाओं की दिशा कैसी होती है इन सभी के अध्ययन ही जलवायु कहलाता है ।
मौसम और जलवायु में अंतर को लिखे?
मौसम(weather) वायुमंडल की वैसी अवस्था जो जल्दी-जल्दी बदलती हो मौसम कहलाता आता है।
जलवायु(climate) वायुमंडल की व्यवस्था जो लंबे काल तक सामान्य रूप से चलता है ।यह अवस्था 20- 25 साल या उससे अधिक समय तक बना रहता है जलवायु कहलाता है।
भारत की जलवायु कैसी होती है ?
भारत की जलवायु उष्णकटिबंधीय क्षेत्र की मानसून जलवायु है भारत की स्थिति को ग्रुप में देखते हुए हम पाएंगे कि भारत कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच बीचो-बीच गुजरती है इस तरह भारत की जलवायु उष्णकटिबंधीय मानसून जलवायु है।
मानसून मानसून शब्द की उत्पत्ति अरबी भाषा के मैसिग शब्द से हुई है जिसका अर्थ है कि हवाओं की दिशा ऋतु के अनुसार बदल जाता है इसलिए भारत की जलवायु उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु कहलाती है पर इसके साथ ही और भी स्थानीय कारण है।
() जैसे
(१) वहां पर पहाड़ियां, पर्वतों की स्थिति क्या है।
(२) वहां उस स्थान की ऊंचाई क्या है।
(३) वह स्थान किस अक्षांश पर है ।
(४)वह स्थान की ऊंचाई या गहराई की दूरी क्या है।
इन सभी बातों पर निर्भर करता है कि वह जगह कैसा है।
भारत में मानसून की उत्पत्ति ताप से ज्यादा और कम होने से होता है कैसे?
👍भारत में मानसून की स्थिति ताप से ज्यादा और कम होने का कारण इस तरह से
👍मानसून की उत्पत्ति वहां की तापमान की तापीय सिद्धांत पर निर्भर करता है
हवाएं उच्च दाब से निम्न दाब की ओर बढ़ने लगती है।
हवाएं गति क्यों करती है?
ग्रीष्म ऋतु में सूरज कर्क रेखा की लंबवत होने के कारण भारत की पश्चिमी भाग की ओर तापमान ज्यादा होती है ।जिससे भारत देश में निम्न दाब का क्षेत्र बन जाता है हवाओं भी उच्च दाब से निम्न दाब की ओर बढ़ने लगती है ।इस तरह हवाओं में गति पैदा हो जाती है।
दक्षिण पश्चिम मानसून सर्वप्रथम किस राज्य में पहुंचती है केरल राज्य में भारत में वर्तमान समय का मौसम विभाग का मुख्यालय कहां है पुणे भारत में मौसम संबंधी मानचित्र का प्रकाशन कहां से होता है पुणे भारतीय मानसून को प्रभावित करने के दो कारकों को लिखो ?
(१)एक हिमालय पर्वत है
(२) दक्षिण में हिंद महासागर
हिमालय पर्वत---- हिमालय की ऊंचाई के कारण मध्य एशिया से आने वाली शीतल हवाएं हिमालय पर्वत से टकराकर खत्म हो जाती है जिसका शीतल हवाएं का भारत में कोई असर नहीं होता है।
(२) दक्षिणमें हिंद महासागर--- की उपस्थिति एवं भूमध्य रेखा की नजदीकी के कारण
👍 मानसूनी पगलू को अपनी दिशा परिवर्तन करने से रितु परिवर्तित होते रहते हैं जैसे
शीत ऋतु 15 दिसंबर से 15 मार्च
ग्रीष्म ऋतु 16 मार्च से 15 जून
वर्षा ऋतु 16 जून से 15 सितंबर
शरद ऋतु 16 सितंबर से 14 दिसंबर
👍उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में वर्षा का कारण है?- पश्चिमी विक्षोभ
👍जाड़े के दिनों में तमिलनाडु के तटों पर बरसा होने का कारण है ?-उत्तर-पूर्वी मानसून
👍ग्रीष्म ऋतु में बंगाल की खाड़ी की दक्षिण पश्चिम मानसून तीव्र आद्र भरी हवाओं के साथ वर्षा होती है जिसे पश्चिम बंगाल में किन नाम से जाना जाता है? -काल बैसाखी
👍कर्नाटक में इन हवाओं एवं वर्षा को किस नाम से जानते हैं ?-चेरी ब्लॉसम
👍 उत्तर पश्चिम भारत के शुष्क हवा में ग्रीष्म ऋतु में चलने वाली गर्म एवम शुष्क हवा को क्या कहते है?लू
👍 भारत में अधिकांश वर्षा किस मानसून के कारण होता है?- दक्षिण पश्चिम मानसून
दक्षिण पश्चिम की मानसून 2 शाखाओं में बट जाती है? कारण बताओ
भारत की प्रायद्वीपीय दक्षिण पश्चिम के कारण दो शाखाओं में वट जाती है।
(१) अरब सागर की शाखा
(२) बंगाल खाड़ी की शाखा
👍विश्व में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान का नाम है ?-मावसिनराम
👍दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण भारत में होने वाले कुल वर्षा का लगभग कितना प्रतिशत होता है?- 74%
👍 भारत में सर्वप्रथम दक्षिण पश्चिम मानसून किस राज्य में आता है?- केरल में
👍भारत में सर्वप्रथम दक्षिण पश्चिम मानसून किस केंद्र शासित राज्य में आता है ?-अंडमान निकोबार
👍भारत का सबसे आद्रता भरा स्थान कहां स्थित है ?-मासिनराम (मेघालय )
👍मासिनराम में सर्वाधिक वर्षा का क्या कारण है ?-किप आकृति
👍तमिलनाडु में सर्वाधिक वर्षा किस मानसून से होती है ?-उत्तर पूर्व मानसून से
तमिलनाडु में वर्षा ऋतु में शुष्क क्यों पड़ जाता है ?
तमिलनाडु दक्षिण पश्चिम मानसून की अरब सागर शाखा की बृष्टि छाया में स्थित होने के कारण
तमिल नाडु कोरोमंडल तट एवं बंगाल की खाड़ी के मानसून ईपर्गने को समांतर स्थित होने के कारण भी तमिलनाडु में वर्षा रितु में शुष्क पड़ जाती है
शीत ऋतु में भारत के उत्तर पश्चिम भाग पर वर्षा और हिमपात होता है क्यो?
शीत ऋतु में भारत के उत्तर पश्चिम भाग्य में पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण
जो अंध महासागर भूमध्य सागर से उठने वाली हवाएं उत्तर पश्चिम भागआने वाला तूफान जो पंजाब में वर्षा करती है और जम्मू-कश्मीर,शिमला, उत्तराखंड में हिमपात करता है ,बर्फबारी करता है ,हिमपात का होना पंजाब से बहुत अधिक अधिक ऊंचा होने के कारण
👍पंजाब में गेहूं के उत्पादन की अधिकता का कारण है?
पश्चिमी विक्षोभ
👍 रबी की का नाम बताओ- यह कम तापमान में बोई जानेे वाली मटर ,गेहूं ,सरसो ,चना
खरीफ की फसल का नाम बताओ ?
👍बरसात के समय बोई जाने वाली फसल को खरीब की फसल कहते हैं। जैसे चावल ,बाजरा, मूंगफली ,सोयाबीन,कपास
👍भारत में सबसे कम वर्षा वाला क्षेत्र का नाम लिखें लद्दाख, लेह, पश्चिमी राजस्थान
👍भारत के पूर्वी भाग में चावल की खेती अधिक क्यो होती है?
क्योंकि भारत के पूर्वी भाग में पश्चिमी भाग की तुलना में अधिक वर्षा होती है।
👍भारत की तट रेखा की कुल लंबाई क्या है 6100 किलोमीटर
👍भारत में कितने राज्य तट रेखा से सटे हैं?----- 9 राज्य
👍भारत के कौन सा राज्य जिस की तट रेखा सबसे लंबी है ?-गुजरात 1214 किलोमीटर
👍सबसे कम तटरेखा वाला राज्य कौन सा है ?-गोवा(101)km
👍वे 9 राज्य का नाम बताओ जो तट रेखा से सटे हैं ?
गुजरात ,महाराष्ट्र ,गोवा, कर्नाटक, केरल ,तमिलनाडु आंध्रप्रदेश ,उड़ीसा,और पश्चिम बंगाल
👍सबसे ज्यादा तटरेखा वाला केंद्र शासित प्रदेश का नाम बताओ ?-
अंडमान निकोबार 1962km
1.मानसून शब्द की उत्पत्ति किससे हुआ है ?-
१ अरबी भाषा से २ हिंदी भाषा से
३। चीनी भाषा से। ४ आंग्ल भाषा से
2. भारत में ग्रीष्मकालीन मानसून की प्रवाह किस दिशा से होती है?-
१ दक्षिण से उत्तर पूर्व २पूर्व से दक्षिण पश्चिम से
३ दक्षिण- पूर्व से दक्षिण -पश्चिम से
४ दक्षिण - पश्चिम से उत्तर -पूर्व
3.उत्तर पूर्व मानसून भारत के किस राज्य में मानसून का आगमन सबसे पहले होता है ?-
१ केरल २ महाराष्ट्र ३ पश्चिम बंगाल ४ मेघालय
4.निम्नलिखित में से कौन सबसे सूखा स्थान है?-
१ बेंगलुरु २ दिल्ली ३मुंबई ४ लद्दाख (लेह)
5.भारत के किस भाग में दैनिक तापांतर सबसे अधिक पाया जाता है ?
-१ राजस्थान मरुस्थलीय क्षेत्र में २तमिलनाडु तटवर्ती इलाका ३महाराष्ट्र के कुछ मैदानी भाग ४बिहार की कुछ पहाड़ी इलाका
5.तमिलनाडु में मानसून की सामान्य महीना कौन सा आता है?
- १ मार्च-अप्रैल २ नवंबर -दिसंबर
३ अक्टूबर-नवंबर। ४ जुलाई-अगस्त
6. शिमला एवं पंजाब लगभग एक ही अक्षांश पर स्थित है लेकिन जलवायु में अंतर का कारण क्या है ?
१ उनकी ऊंचाई में भिनता
२ उनकी समुद्र से दूरियां
३ शिमला का पहाड़ी होना
४पंजाब का बहुत बड़ा प्रदूषण
7. कौन सा क्षेत्र मानसून की अरब सागर शाखा से अधिक प्रभावित नहीं होती ?-
१। पूर्वी घाट २। पश्चिमी घाट
३ छत्तीसगढ़ बेसिन ४ लद्दाख
8.भारत में सर्वाधिक वर्षा मुख्यतः प्राप्त किससे होता है?
१संवहनीय वर्षा
२ दक्षिण पश्चिम मानसून से
३ उत्तर-पूर्वी मानसून से
४ वापस होती हुई मानसून से
9.उत्तर-पूर्वी मानसून से सबसे अधिक वर्षा। करने वाला राज्य कौन सा राज्य है ?
१ तमिलनाडु। २ मेघालय
३ बिहार ३पश्चिम बंगाल
10. भारत में सर्वाधिक वर्षा वाले क्षेत्र में कौन सा राज्य आता है ?
१ मुंबई २ मेघालय
३ पंजाब ४छत्तीसगढ़
11.भारत में किस क्षेत्र में शीतकाल में वर्षा होती है ?
१ उत्तर पूर्व। २ दक्षिण पूर्व
३ दक्षिण पश्चिम ४उत्तर पश्चिम
12.शरद कालीन वर्षा अधिकांश किन कारणों से होती है?
१ उत्त्तर-पूर्वी मानसून। २ दक्षिण पश्चिम मानसून
३ दक्षिण पूर्वी मानसून ४ पश्चिमी विक्षोभ
13.भारत के भू भाग के कितने प्रतिशत भाग पर 75 सेंटीमीटर से कम वर्षा होती है ?-
१ 40% २ 60%
३ 80% ४ 35%
14.भारत की जलवायु किस प्रकार की है ?
१ विषुवतीय २ भूमध्यसागरीय
३ बर्फीली प्रायद्वीपीय ४ मानसूनी
15.गर्म मौसम के दौरान भारतीय प्रायद्वीप पर किस क्षेत्र में निम्न दाब का केंद्र बना रहता है ?-
१ राजस्थान २ लद्दाख
३ पश्चिमोत्तर भारत ४ मेघालय
16.अक्टूबर और नवंबर के महीने में भारी वर्षा होने होने का केंद्र स्थान कौन सा है?
१ गारो खासी जयंतिया की पहाड़
२ मालवा का पठार
३ कोरोमंडल तट
४ गुजरात की तट
17. उत्तर-पूर्वी मानसून में किस प्रदेश में वर्षा होती है?-
१ तमिलनाडु २ असम
३ केरल ४ महाराष्ट्र
18.दक्षिण पश्चिम मानसून की अवधि के दौरान तमिलनाडु सूखा होने का क्या कारण है?-
१ तापमान का अधिक होना
२ पवन ठंडी नहीं हो पाता है
३ हवाएं उस क्षेत्र तक नहीं पहुंच पाता है
४ वृष्टि छाया क्षेत्र होने के कारण
19.दक्षिण पश्चिम मानसून किस प्रदेश में सर्वप्रथम प्रवेश करता है?
१ तमिलनाडु २ आंध्र प्रदेश
३ केरल ४ कर्नाटक
20.देश के किस भाग में मानसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों ही शाखाओं में वर्षा करती है ?
१ मध्य प्रदेश २ उड़ीसा
३ पंजाब ४ बिहार
21.यदि भारत के कर्क रेखा के स्थान पर विषुवत रेखा होती तो वहां की जलवायु क्या प्रभाव पड़ता ?
अधिक ताप एवं कम वर्षा होती है
कम ताप और अधिक वर्षा होती
अधिक ताप एवं अधिक वर्षा होती
कम ताप एवं कम वर्षा वर्ष होती
22.पुणे में मुंबई से कम वर्षा होती है ?
१ क्योंकि यह वृष्टि छाया में पड़ता है
२ समुद्र तल से अधिक ऊंचाई होने के कारण
३ सघन जनसंख्या होने के कारण
४ दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण
23.कीस स्थान पर सबसे कम वर्षा होती है?
१ कोलकाता २ बेंगलुरु
३ चेन्नई ४ दिल्ली
24. विश्व में सर्वाधिक वर्षा मवसिनराम में होता है यह किस राज्य में स्थित है ?
१ कर्नाटक २ तमिलनाडु
३ मेघालय ४ पश्चिम बंगाल
25.नेफोमीटर से किसका मापन किया जाता है?
१ वर्षा की मात्रा २ सागर की लवणता
३ बादलों की गति ४ पानी की आद्रता
26.अक्टूबर और नवंबर के महीना में कहां सबसे अधिक वर्षा होती है?-
१ छोटा नागपुर का पठार २कोरोमंडल तट
३ जम्मू कश्मीर ४ पंजाब
27.किस राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के कारण वर्षा होती है ?-
१ केरल २ पंजाब
३ राजस्थान ४ उत्तर प्रदेश
28.भारत में सर्वाधिक वर्षा किस मानसून से प्राप्त होता है ?-
१ उत्तर-पूर्वी मानसून
२ वापस होते हुए मानसून से
३ दक्षिण पश्चिम मानसून से
४ संवहनीय मानसून से
29.भारत की जलवायु पर निम्न में से किसका प्रभाव नहीं पड़ता है ?-
१ अक्षांशों से पहाड़ों की स्थिति से
२ समुद्र की दूरी से
३ महासागरीय धारा से
४ समुद्र तल से घिरे होने के कारण
30.भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून की समय अवधि क्या है ?-
१ जून से सितंबर २ सितंबर से नवंबर
३ अक्टूबर से-नवंबर ४ अक्टूबर से दिसंबर
31. रेगिस्तान में बादल क्यों नहीं बरसते हैं ?
१ वायु वेग के कारण
2 निम्न तापमान के कारण
३ निम्न आद्रता के कारण
४ तेज वायु के कारण
अभ्यास पर आधारित प्रश्न का उत्तर
1 १ 2 ४ 3 १ 4 ४ 5 १
6 १ 7३ 8२ 9 १ 10२
11४ 12 १ 13४ 14४ 15३
16३ 17 १ 18४ 19३ 20३
21 ३ 22 १ 23 ३ 24 ३ 25३
26२ 27 २ 28 3 29३ 30१
31३
नीचे दिए गए लींक पर क्लिक करें।
Achha lga
ReplyDelete12 polscience ke bare me likhe sir
ReplyDeleteBest lga sir
ReplyDeleteNice hai
ReplyDelete